दिल्ली पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम में भूजल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
विशेषज्ञों ने छात्रों को जल बचत के सरल उपाय और दैनिक जीवन में पानी की बर्बादी के प्रति किया जागरूक।
भूजल सप्ताह-2026 के समापन पर विकास भवन में जिला स्तरीय गोष्ठी एवं समीक्षा बैठक हुई संपन्न।
जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, समापन समारोह में सभी को दिलाई गई जल शपथ।
आगरा:- दिल्ली पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम, आगरा में उपस्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के साथ भूगर्भ जल विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में श्री नौरतन कमल, सहायक भू-भौतिकविद्, द्वारा छात्रों को सम्बोधित करते हुए वर्तमान में भूजल संरक्षण व वर्षा जल संचयन विषय पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए जागरूक किया गया। हाइड्रोलॉजिस्ट, श्री दीपक कुमार द्वारा जल बचत से सम्बन्धित स्वयं के छोटे-छोटे प्रयासों से होने वाले उल्लेखनीय प्रभावों से अवगत कराते हुए दैनिक जीवन होने वाली जल की बर्बादी के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि टपकते हुए नल से प्रतिदिन लगभग 06 ली पानी की बर्बादी होती है। आर0ओ0प्लांट से 01 ली शुद्ध जल बनाने में लगभग 05 ली भूजल बर्बाद होता है, खुले नल से प्रति मिनट लगभग 07 ली पानी बर्बाद होता है।
अंत में समस्त उपस्थित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं को जल शपथ दिलायी गयी।
इसी क्रम में भूजल सप्ताह 2026 के समापन कार्यक्रम के अवसर पर विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी महोदया, आगरा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय गोष्ठी एवं भूजल सप्ताह की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला विकास अधिकारी आगरा, उपायुक्त मनरेगा एवं जनपद आगरा के अन्य विभागों के प्रतिनिधि के साथ भूगर्भ जल विभाग एवं लघु सिचाई विभाग द्वारा प्रतिभाग किया गया। सीनियर जियोफिजिसिस्ट द्वारा 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह में निर्धारित गतिविधियों पर किये गये आयोजनों / जागरूकता कार्यक्रमों से अवगत कराते हुए भविष्य में उत्तर प्रदेश सरकार के दिशानिर्देशानुसार जल आंदोलन को जन आंदोलन बनाने हेतु समेकित रूप से कार्य करने का आवाहन करते हुए इस समापन समारोह को जल संचयन के अभियान का प्रारम्भ समझ कर कार्य करने की अपील की गयी। इसी क्रम में सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई द्वारा जनपद आगरा में भूगर्भ जल विभाग के समन्वय से आयोजित समस्त कार्यक्रमों को पी०पी०टी० के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। अन्त में उपायुक्त महोदय, आगरा द्वारा समस्त उपस्थित को जल शपथ दिलायी गयी।
-------------------