भूजल सप्ताह: फतेहपुर सीकरी में ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन के लिए दिलाई गई जल शपथ - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 18 जुलाई 2026

भूजल सप्ताह: फतेहपुर सीकरी में ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन के लिए दिलाई गई जल शपथ

भूजल सप्ताह: फतेहपुर सीकरी में ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन के लिए दिलाई गई जल शपथ

घर-घर पम्पलेट वितरण कर भूजल बचाने का दिया गया संदेश, दैनिक जीवन में जल संरक्षण अपनाने का किया आह्वान

आगरा:-भूजल सप्ताह के दूसरे दिवस आज भूगर्भ जल विभाग, आगरा द्वारा ग्राम पंचायत मण्डी मिरजा खां, फतेहपुर सीकरी में ग्राम सभा की बैठक एवं गोष्ठी का आयोजन कर भू-जल संचयन, संरक्षण एवं सम्बर्धन के सम्बन्ध में वाद-संवाद कर जल शपथ दिलाई गयी। ग्राम पंचायत जाजौली, फतेहपुर सीकरी के पंचायत भवन में ग्रामीणों को एकत्र कर कृषि एवं घरेलू जल संरक्षण के सम्बन्ध में जागरूक किया गया तथा ग्रामवासियों के घर-घर जाकर पैम्पलेट वितरण कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया इसके साथ ही लोगों को यह बताया गया कि पानी का उपयोग सही तरीके से किया जाये व इसके दोहन को रोकने का प्रयास किया जाये जैसे-घरों की टंकी भर जाने पर तुरन्त बन्द कर दें, सबमर्सिबल पम्प से सीधे पाइप लगाकर धुलाई न करें, पालतू पशुओं को नहलाने के लिये बाल्टी का उपयोग करें एवं अपने वाहन की धुलाई व नहाने के लिये बाल्टी का प्रयोग करें और दिनचर्या के कामों में कम से कम पानी का उपयोग करें। अगला कार्यक्रम विकास खण्ड फतेहपुर सीकरी के सभागार में ग्रामीण जनों को एकत्र कर गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा जल शपथ दिलाई गयी जिसमें ग्राम वासियों को दैनिक जल संरक्षण की विधियॉ एवं संचयन के उपाय बताये गये तथा पम्पलेट वितरण कर भूजल की वर्तमान स्थिति एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास की महती आवश्यकता है।
-------------------

video

Pages