पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, डेढ़ महीने तक गुमशुदगी का करती रही नाटक - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 4 जुलाई 2026

पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, डेढ़ महीने तक गुमशुदगी का करती रही नाटक

पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, डेढ़ महीने तक गुमशुदगी का करती रही नाटक

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपने पति की हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफनाने का आरोप है। हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद महिला ने पति के लापता होने का नाटक किया, गुमशुदगी दर्ज कराई, पुलिस के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले और परिवार के सामने पति की याद में रोती रही।

पुलिस के अनुसार, भरतपुर निवासी 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा सिकंदरा के दहतोरा स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में पत्नी रूबी, मां और दो बेटियों के साथ रहते थे। 18 मई के बाद सुरेंद्र अचानक लापता बताए गए। 26 मई को परिवार की ओर से उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई और पुलिस ने तलाश भी शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

शुक्रवार को मामले ने नया मोड़ लिया, जब महिला ने अपने जेठ अनिल शर्मा को घर बुलाकर कथित तौर पर बताया कि सुरेंद्र का शव बाथरूम के फर्श के नीचे दबा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाथरूम की खुदाई कराई। खुदाई के दौरान वहां से कंकाल बरामद हुआ।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मृतक को शराब पीने की लत थी और वह कथित रूप से पत्नी के साथ मारपीट करता था। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों सहित पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि महिला द्वारा पति की हत्या कर शव को बाथरूम में दफनाने का मामला सामने आया है। मामले में पूछताछ जारी है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

video

Pages