चमरौला शहीद स्मारक पर बरहन पुलिस का 'हरित संकल्प': शहीदों की याद में किए पौधारोपण - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 5 जुलाई 2026

चमरौला शहीद स्मारक पर बरहन पुलिस का 'हरित संकल्प': शहीदों की याद में किए पौधारोपण

चमरौला शहीद स्मारक पर बरहन पुलिस का 'हरित संकल्प': शहीदों की याद में किए पौधारोपण

जनपद आगरा:- बरहन थाना क्षेत्र के चमरौला रेलवे स्टेशन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर रविवार को एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में बरहन थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी और आंवलखेड़ा चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने मुख्य रूप से भाग लिया।

शहीदों की शहादत को नमन करते हुए पुलिस अधिकारियों ने स्मारक परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधे लगाए। इस अवसर पर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने कहा कि "शहीद स्मारक राष्ट्र की धरोहर होते हैं। यहाँ पौधारोपण करना न केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रयास है, बल्कि उन वीर सपूतों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि पौधों को केवल लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल करना और उन्हें एक वृक्ष के रूप में विकसित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस वृक्षारोपण अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया। इस दौरान जामपुर के प्रधान लक्ष्मण सिंह (बॉबी), जमाल नगर भैंस के प्रधान ब्रजेश यादव और चमरौला के प्रधान समीप यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन जन प्रतिनिधियों ने पुलिस के इस पहल की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

"बरहन पुलिस का यह कदम केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और शहीदों के प्रति उनके गहरे सम्मान का प्रतीक है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाज को 'हरित संदेश' देने वाली बरहन पुलिस की यह सक्रियता निश्चित रूप से सराहनीय है।

video

Pages