टीएसआई निशांत राघव के नेतृत्व में ईदगाह चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 5 जुलाई 2026

टीएसआई निशांत राघव के नेतृत्व में ईदगाह चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

टीएसआई निशांत राघव के नेतृत्व में ईदगाह चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

आगरा:-शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त यातायात सोनम कुमार के निर्देशन में तथा टीएसआई निशांत राघव के नेतृत्व में आज ईदगाह चौराहा पर विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान आगरा यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को रोककर उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई। मौके पर कई वाहनों के चालान किए गए तथा नियम तोड़ने वाले चालकों को सख्त चेतावनी दी गई।

टीएसआई निशांत राघव ने स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर अभियान की निगरानी की और वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से अनुपालन करने की अपील की।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

अंत में नागरिकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग दें।

video

Pages