जनपद आगरा में SIS लिमिटेड द्वारा सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइज़र एवं CIT पदों पर भर्ती अभियान 13 जुलाई से - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 11 जुलाई 2026

जनपद आगरा में SIS लिमिटेड द्वारा सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइज़र एवं CIT पदों पर भर्ती अभियान 13 जुलाई से

जनपद आगरा में SIS लिमिटेड द्वारा सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइज़र एवं CIT पदों पर भर्ती अभियान 13 जुलाई से

आगरा:-जनपद के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से SIS लिमिटेड द्वारा सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइज़र तथा CIT (कस्टोडियन)/SLV पदों पर सीधी भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती अभियान 13 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 तक जनपद के विभिन्न विकास खंड परिसरों में आयोजित होगा। भर्ती प्रक्रिया प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक संचालित की जाएगी।

भर्ती कार्यक्रम के अनुसार 13 एवं 14 जुलाई को खेरागढ़ एवं अछनेरा ब्लॉक, 15 एवं 16 जुलाई को सैया एवं अकोला ब्लॉक, 17 एवं 18 जुलाई को शमशाबाद एवं फतेहपुर सीकरी ब्लॉक, 20 एवं 21 जुलाई को फतेहाबाद एवं बिचपुरी ब्लॉक, 22 एवं 23 जुलाई को पिनाहट एवं बरौली अहीर ब्लॉक, 24 एवं 25 जुलाई को बाह एवं खंदौली ब्लॉक, 3 एवं 4 अगस्त को जैतपुर कला एवं एत्मादपुर ब्लॉक तथा 5 एवं 6 अगस्त को जगनेर ब्लॉक परिसर में भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे।

भर्ती अभियान के अंतर्गत सुरक्षा जवान के 1000, सुरक्षा सुपरवाइज़र के 100 तथा CIT (कस्टोडियन)/SLV के 200 पदों पर चयन किया जाएगा। सुरक्षा जवान पद हेतु अभ्यर्थी का 10वीं उत्तीर्ण अथवा अनुत्तीर्ण होना, आयु 19 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर निर्धारित है। सुरक्षा सुपरवाइज़र पद के लिए 12वीं उत्तीर्ण, आयु 21 से 37 वर्ष तथा न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। CIT (कस्टोडियन)/SLV पद हेतु 10वीं अथवा 12वीं उत्तीर्ण, आयु 19 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर निर्धारित है।

चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली, दिल्ली-एनसीआर, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, मानेसर, आगरा, मथुरा, कानपुर तथा लखनऊ सहित विभिन्न स्थानों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। सुरक्षा जवान को ₹15,000 से ₹32,000, सुरक्षा सुपरवाइज़र को ₹18,000 से ₹35,000 तथा CIT (कस्टोडियन)/SLV को ₹14,000 से ₹25,000 प्रतिमाह तक वेतनमान दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने आवश्यक शैक्षिक अभिलेखों एवं पहचान पत्र के साथ संबंधित विकास खंड परिसर में उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का अनुरोध किया गया है। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी कुंदन कुमार, रंजीत कुमार एवं सोनू सिंह से मोबाइल नंबर 8002582733, 9687303665 एवं 7534094820 पर संपर्क किया जा सकता है।
--------------

video

Pages