आगरा ट्रैफिक पुलिस का जागरूकता अभियान: सेंट पीटर्स कॉलेज में स्कूल वाहन चालकों को पढ़ाया सुरक्षित यातायात का पाठ - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आगरा ट्रैफिक पुलिस का जागरूकता अभियान: सेंट पीटर्स कॉलेज में स्कूल वाहन चालकों को पढ़ाया सुरक्षित यातायात का पाठ

आगरा ट्रैफिक पुलिस का जागरूकता अभियान: सेंट पीटर्स कॉलेज में स्कूल वाहन चालकों को पढ़ाया सुरक्षित यातायात का पाठ

आगरा। स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट आगरा की यातायात पुलिस द्वारा शुक्रवार को सेंट पीटर्स कॉलेज में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देशन, पुलिस उपायुक्त (यातायात) सोनम कुमार के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्रीमती अलका के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान विद्यालय के सभी स्कूल बस, वैन, ईको और ऑटो चालकों को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन न करें तथा वाहन संचालन से संबंधित सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को "सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा" का संदेश देते हुए यातायात नियमों, सड़क संकेतों और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व के बारे में विस्तार से जागरूक किया। साथ ही बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ वाहन चलाने की अपील की गई।

अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्रीमती अलका ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी स्कूल वाहन चालक निर्धारित नियमों का पालन करें, ताकि प्रत्येक छात्र सुरक्षित रूप से विद्यालय पहुंचे और अपने घर वापस लौट सके।

इस अवसर पर यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से सुरक्षित, अनुशासित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन का संकल्प भी दिलाया।

video

Pages