गुमशुदा 12 वर्षीय बालक को मलपुरा पुलिस ने सकुशल खोजकर मां के किया सुपुर्द
आगरा। थाना मलपुरा पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते गुमशुदा 12 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए मलपुरा पुलिस और आगरा पुलिस का आभार जताया।
जानकारी के अनुसार थाना मलपुरा क्षेत्रांतर्गत धनौली पुलिस सहायता केंद्र पर पुलिस टीम को एक 12 वर्षीय बालक मिला। बालक अपने बारे में स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ था। ऐसे में पुलिस टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बालक को सुरक्षित संरक्षण में लिया और उसके परिजनों की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने अथक प्रयास करते हुए बालक के परिजनों का पता लगाया। आवश्यक पहचान एवं सत्यापन के बाद बालक को सकुशल उसकी माता के सुपुर्द कर दिया गया। लंबे प्रयास के बाद अपने बच्चे को सुरक्षित देखकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई।
परिजनों ने पुलिस टीम की तत्परता और मानवीय पहल की सराहना करते हुए मलपुरा पुलिस एवं आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, थाना मलपुरा, कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा की गई।