15 लाख की डीजी ट्रैक मशीन चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 17 अगस्त 2026

15 लाख की डीजी ट्रैक मशीन चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

15 लाख की डीजी ट्रैक मशीन चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

थानाध्यक्ष आशुतोष रघुवंशी और टीम का चला 'हंटर', 24 घंटे में चोरी का सफल अनावरण


जनपद आगरा। थाना बरहन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी की एक बड़ी घटना का महज़ 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस टीम ने बीएसएनएल के काम में इस्तेमाल होने वाली करीब 15 लाख रुपये कीमत की डीजी ट्रैक मशीन चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई मशीन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक नंबर प्लेट और हेलमेट बरामद किया है। 

जानकारी के अनुसार रविवार को थाना बरहन पर वादी द्वारा तहरीर दी गई थी। वादी बीएसएनएल कंपनी में ओएफसी/पीएलवी कार्य से जुड़ा हुआ है। 14 अगस्त को ग्राम नगला सिरजी में पंचायत भवन के पास पीएलवी मशीन से काम चल रहा था, तभी दो अज्ञात चोरों ने वहाँ से डीजी ट्रैक मशीन पार कर दी। वादी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला 159/2026 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस आयुक्त और अधिकारियों के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरहन पुलिस टीम गठित की गई। सोमवार को क्षेत्र में चेकिंग व गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम जटऊआ तिराहे के पास से दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा।

बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बाबूलाल पुत्र इन्द्रपाल निवासी ग्राम युसुफपुर, थाना बरहन, जनपद आगरा,जितेन्द्र कुमार  पुत्र हेतसिंह निवासी ग्राम युसुफपुर थाना बरहन, जनपद आगरा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 डीजी ट्रैक मशीन (अनुमानित कीमत 15 लाख, 1 मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त),1 नंबर प्लेट,1 हेलमेट बरामद किया है। 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास व गतिविधियों के संबंध में गहराई से छानबीन की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी, थाना बरहन आगरा। एसआई राजेश कुमार साहू, एसआई सतवीर सिंह, एसआई आदित्य चौधरी तथा हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश व नरेन्द्र कुमार शामिल रहे।

video

Pages