किरावली तहसील में 55 तालाबों के 10 वर्षीय मत्स्य पालन पट्टे के लिए 27 अगस्त, 31 अगस्त एवं 01 सितंबर को होगी नीलामी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 17 अगस्त 2026

किरावली तहसील में 55 तालाबों के 10 वर्षीय मत्स्य पालन पट्टे के लिए 27 अगस्त, 31 अगस्त एवं 01 सितंबर को होगी नीलामी

किरावली तहसील में 55 तालाबों के 10 वर्षीय मत्स्य पालन पट्टे के लिए 27 अगस्त, 31 अगस्त एवं 01 सितंबर को होगी नीलामी

पात्र व्यक्तियों को वरीयता के आधार पर मिलेगा मत्स्य पालन पट्टा

आगरा:- उपजिलाधिकारी किरावली अभिनव पाठक ने अवगत कराया है कि तहसील क्षेत्र के ग्राम सभाओं में निहित तालाबों/पोखरों का 10 वर्षीय मत्स्य पालन पट्टा नियमानुसार नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए 27 अगस्त, 31 अगस्त एवं 01 सितंबर 2026 को तहसील सभागार किरावली में नीलामी शिविर आयोजित किए जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त को अछनेरा विकास खंड के 29 तालाब, 31 अगस्त को फतेहपुर सीकरी विकास खंड के 13 तालाब तथा 01 सितंबर को अकोला विकास खंड के 13 तालाब, इस प्रकार कुल 55 तालाबों की नीलामी होगी।
नीलामी में पात्र व्यक्तियों को नियमानुसार वरीयता दी जाएगी। 2 हेक्टेयर या उससे अधिक क्षेत्रफल वाले तालाबों के लिए पंजीकृत मत्स्य जीवी सहकारी समितियां ही पात्र होंगी। नीलामी बोली 1,000 रुपये के गुणांक में लगाई जाएगी तथा निर्धारित जमानत धनराशि जमा करना अनिवार्य होगा।
इच्छुक पात्र व्यक्ति निर्धारित तिथि से पूर्व आवेदन पत्र के साथ आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र, अद्यतन खतौनी, अदेयता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा निर्धारित अन्य अभिलेख प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रत्येक तालाब के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा।
नीलामी प्रक्रिया निर्धारित तिथियों को दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक तहसील सभागार किरावली में होगी। संबंधित जानकारी तहसील किरावली के रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय एवं मत्स्य निरीक्षक कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
उपजिलाधिकारी किरावली ने संबंधित अधिकारियों को नीलामी कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने, ग्रामों में मुनादी कराने तथा ग्राम प्रधानों को सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
---------------------

video

Pages