आगरा में एफएसडीए की बड़ी कार्रवाई, आटा, मैदा, सूजी और बेसन के 16 नमूने जांच के लिए भेजे - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 1 अगस्त 2026

आगरा में एफएसडीए की बड़ी कार्रवाई, आटा, मैदा, सूजी और बेसन के 16 नमूने जांच के लिए भेजे

आगरा में एफएसडीए की बड़ी कार्रवाई, आटा, मैदा, सूजी और बेसन के 16 नमूने जांच के लिए भेजे

आगरा में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने शुक्रवार को विभिन्न फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर व्यापक जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान आटा, मैदा, सूजी, बेसन और दलिया सहित कुल 16 विधिक खाद्य नमूने संग्रहित कर गुणवत्ता परीक्षण के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए।

निरीक्षण के दौरान एफएसडीए की टीम ने निर्माण इकाइयों और फ्लोर मिलों में उत्पादों की गुणवत्ता, स्वच्छता, निर्माण प्रक्रिया तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की भी जांच की।

कार्रवाई के तहत गणेश कंज्यूमर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, भागूपुर से आटा, बेसन, दलिया, मैदा और सूजी के पांच नमूने लिए गए। बीपी फ्लोर मिल्स प्राइवेट लिमिटेड से आटा और फोर्टिफाइड गेहूं के आटे के दो नमूने संग्रहित किए गए। इसके अलावा लक्ष्मी नारायण आटा मिल, मलपुरा से एक नमूना, अग्रवाल फूड्स, खेरागढ़ से एक नमूना, कन्हैया फ्लोर मिल से एक नमूना, आगरा फ्लोर मिल, सेवला जाट से दो नमूने तथा गुप्ता एंटरप्राइजेज फ्लोर मिल से दो नमूने लिए गए।

एफएसडीए अधिकारियों ने बताया कि सभी नमूनों को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी नमूने में मिलावट, गुणवत्ता में कमी या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा उसके तहत लागू नियमों के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

video

Pages