दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, 24 घंटे में जीजा गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 24 अगस्त 2026

दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, 24 घंटे में जीजा गिरफ्तार

दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, 24 घंटे में जीजा गिरफ्तार

आगरा। थाना एकता पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने, ब्लैकमेलिंग और मारपीट के आरोप में वांछित अभियुक्त को मुकदमा दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला का जीजा बताया जा रहा है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी को विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि वह अपने पिता के घर आई हुई थी। इसी दौरान परिवार के अन्य सदस्य खेत की ओर गए थे और वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर उसके जीजा ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने घटना का वीडियो भी बना लिया और बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की तथा उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने के बाद थाना एकता पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रमाडा सर्विस लेन के पास दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से महिला के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर धमकाने और ब्लैकमेलिंग के आरोपों में वांछित आरोपी के खिलाफ शिकंजा कस गया है।

थाना एकता पुलिस की त्वरित कार्रवाई की चर्चा क्षेत्र में है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने मामले में बिना देरी किए आरोपी की तलाश शुरू की और 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

video

Pages