समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का आगरा में भव्य स्वागत, भाजपा सरकार पर साधा निशाना - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 5 अगस्त 2026

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का आगरा में भव्य स्वागत, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का आगरा में भव्य स्वागत, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

आगरा:- समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आगरा आगमन पर महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में जीवनी मंडी स्थित पेट्रोल पंप पर भव्य स्वागत समारोह और प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, बढ़ती बेरोजगारी, छात्रों के उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, चंदा वसूली और आर्थिक अव्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतित है, जबकि सरकार जनहित के मूल मुद्दों से दूर हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और सभी वर्गों के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रही है। उनका कहना था कि प्रदेश का युवा रोजगार, किसान अपनी उपज का उचित मूल्य, व्यापारी सुरक्षित व्यापार और आम नागरिक बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा की अपेक्षा रखता है, लेकिन सरकार इन अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकी है।

श्यामलाल पाल ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता लोकतांत्रिक तरीके से अपना निर्णय देगी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में विकास, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण की दिशा में नया अध्याय शुरू होगा।

महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की आवाज है और पार्टी हमेशा आमजन के अधिकारों, कार्यकर्ताओं के सम्मान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने तथा समाजवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में शब्बीर अब्बास ने सभी अतिथियों, पत्रकारों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार नारों के बीच स्वागत किया गया और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

video

Pages