शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और मारपीट, आरोपी सूरज गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 8 अगस्त 2026

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और मारपीट, आरोपी सूरज गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और मारपीट, आरोपी सूरज गिरफ्तार

आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने, बाद में शादी से इनकार करने और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने थाना एत्माद्दौला में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त सूरज ने उसे अपनी बातों में फंसाकर शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता द्वारा बार-बार शादी की बात कहने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना एत्माद्दौला में मु0अ0सं0-242/2026 के तहत धारा 69, 115(2) और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना एत्माद्दौला पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज को नुनिहाई फैक्ट्री एरिया में दाऊजी स्वीट्स के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

video

Pages