डौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए आरोपी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 23 अगस्त 2026

डौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए आरोपी

डौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए आरोपी

आगरा। वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डौकी पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया।

अपर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन एवं अभिषेक अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन, कमिश्नरेट आगरा के नेतृत्व में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना डौकी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की लगातार चेकिंग और तलाश की जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को उनके मस्कन (निवास स्थान) से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

थाना डौकी पुलिस की इस कार्रवाई को वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को लगातार प्रभावी ढंग से जारी रखा जाएगा।

video

Pages