बमरौली कटारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 प्रकरणों में बरामद 130 लीटर शराब नष्ट - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 23 अगस्त 2026

बमरौली कटारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 प्रकरणों में बरामद 130 लीटर शराब नष्ट

बमरौली कटारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 प्रकरणों में बरामद 130 लीटर शराब नष्ट

आगरा। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के बाद थाना बमरौली कटारा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मालखाने में रखी करीब 130 लीटर देशी, अंग्रेजी एवं कच्ची शराब को नष्ट कर दिया। शराब को नष्ट करने की यह कार्रवाई 14 अलग-अलग प्रकरणों में बरामद माल के संबंध में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट, फतेहाबाद द्वारा थाना बमरौली कटारा में दर्ज 14 प्रकरणों से संबंधित बरामद शराब को नष्ट करने का आदेश जारी किया गया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई को अंजाम दिया।

शराब नष्ट करने की कार्रवाई के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद, थानाध्यक्ष बमरौली कटारा एवं मालखाना के हेड मोहर्रिर की उपस्थिति में 14 प्रकरणों से संबंधित करीब 130 लीटर देशी, अंग्रेजी और कच्ची शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया।

थाना बमरौली कटारा पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने और न्यायालय के आदेशों के अनुपालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

video

Pages