डौकी पुलिस और सर्विलांस सेल पूर्वी जोन की बड़ी कार्रवाई, छिनैती की वारदात का खुलासा; तीन आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

डौकी पुलिस और सर्विलांस सेल पूर्वी जोन की बड़ी कार्रवाई, छिनैती की वारदात का खुलासा; तीन आरोपी गिरफ्तार

डौकी पुलिस और सर्विलांस सेल पूर्वी जोन की बड़ी कार्रवाई, छिनैती की वारदात का खुलासा; तीन आरोपी गिरफ्तार

आगरा। थाना डौकी पुलिस टीम एवं सर्विलांस सेल पूर्वी जोन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र में छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सैमसंग मोबाइल फोन, 1,400 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन और पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में छिनैती एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा इनमें संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना डौकी पुलिस को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के साथ-साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई थी।

इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मढ़ी नहर की पुलिया के पास घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ एवं जांच में उनकी पहचान शिवम पुत्र मुकेश कुमार, नागेन्द्र उर्फ नन्दू पुत्र सुमन सिंह और सनी चौहान पुत्र पोहप सिंह के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र में हुई छिनैती की घटना में संलिप्त थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक सैमसंग मोबाइल फोन और 1,400 रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर ली।

बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्होंने इससे पहले कितनी अन्य घटनाओं को अंजाम दिया है तथा उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी इस गिरोह में शामिल है या नहीं।

थाना डौकी पुलिस और सर्विलांस सेल पूर्वी जोन की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में छिनैती एवं चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों में खलबली मची हुई है। पुलिस की सक्रियता से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

video

Pages