जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने एम.डी. आयुर्वेदिक कॉलेज में लगाया विधिक जागरूकता शिविर
महिला, बाल, वरिष्ठ नागरिक अधिकारों व साइबर सुरक्षा पर किया गया जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत और जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
छात्र-छात्राओं को निःशुल्क विधिक सहायता एवं अधिकारों की दी जानकारी, कानून के प्रति जागरूक और उत्तरदायी नागरिक बनने का दिया संदेश
आगरा:-एम.डी. आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल, बाईपुर, सिकंदरा, आगरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन आज दिनांक 03.08.2026 को श्री पंकज कुमार-I, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के निर्देशन में एम.डी. आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल, बाईपुर, आगरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को निःशुल्क विधिक सहायता, संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, महिला एवं बाल अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, साइबर अपराधों से बचाव, राष्ट्रीय लोक अदालत तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता के महत्व से अवगत कराते हुए कानून के प्रति जागरूक एवं उत्तरदायी नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने शिविर को अत्यंत उपयोगी बताते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा द्वारा आयोजित इस जनजागरूकता अभियान की सराहना की।
----------------