आगरा-मथुरा हाईवे पर भीषण हादसा, डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक; केबिन में फंसे चालक-परिचालक - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आगरा-मथुरा हाईवे पर भीषण हादसा, डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक; केबिन में फंसे चालक-परिचालक

आगरा-मथुरा हाईवे पर भीषण हादसा, डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक; केबिन में फंसे चालक-परिचालक

आगरा। आगरा-मथुरा हाईवे पर बुधवार को हीरालाल की प्याऊ के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। मथुरा की ओर से आगरा आ रहा एक आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व परिचालक केबिन में फंस गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।

करीब 45 मिनट तक केबिन में फंसा रहा चालक

हादसे में ट्रक चालक का एक पैर केबिन में बुरी तरह फंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए पुलिस, फायर ब्रिगेड और जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला जा सका।

घायल चालक की पहचान अलीगढ़ निवासी आशीष के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाने और केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। हादसे के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी रही।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को संभाला और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

video

Pages