जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 

जनपद आगरा:- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य डायट आगरा विजय प्रताप सिंह ने कहा कि हमें इस देश की आजादी में शहीद होने वाले बलिदानियों के साथ आजादी के समय विस्थापन से अपनी जान गवाने वाले देश के नागरिकों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम की शुरुआत प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय के वक्तव्य से हुई इस अवसर पर उन्होंने विभीषिका दिवस के तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए इस दिवस पर जान गंवाने वाले सभी देशवाशियो को श्रद्धांजलि अर्पित की । इसके बाद प्रशिक्षु अभय सिंह ने कहानी एवं संस्मरण, प्रियंका मौर्य ने हिंदी भाषण, प्रियंका त्यागी ने अंग्रेजी भाषण तथा कशिश ने कहानी प्रस्तुत की। सभी ने कार्यक्रम के माध्यम से विभाजन की पीड़ा को स्मरण करते हुए एकता, भाईचारे और मानवीय संवेदना का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षु सजल चौधरी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता विजय सिंह, प्रवक्ता अनिल कुमार, यशवीर सिंह, संजीव कुमार सत्यार्थी, कल्पना सिन्हा, लक्ष्मी शर्मा, डॉ प्रज्ञा शर्मा, रचना यादव, अबु मुहम्मद आसिफ, डॉ दिलीप कुमार गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह, रंजना पांडे, यशपाल सिंह, हिमांशु सिंह,डॉ मनोज वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

video

Pages