अवधपुरी के होटल में जुए की महफिल पर पुलिस का शिकंजा, छह गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

अवधपुरी के होटल में जुए की महफिल पर पुलिस का शिकंजा, छह गिरफ्तार

अवधपुरी के होटल में जुए की महफिल पर पुलिस का शिकंजा, छह गिरफ्तार

आगरा। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवधपुरी स्थित सुपर स्टार होटल में चल रहे जुए के खेल का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने मौके से ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुए की फड़ से ₹14,120 की नकदी, 52 ताश के पत्ते और पांच मोबाइल फोन बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में चेकिंग और गश्त के दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि अवधपुरी स्थित सुपर स्टार होटल में कुछ लोग एकत्र होकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं और हार-जीत की बाजी लगाकर रकम दांव पर लगा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर होटल में दबिश दी।

पुलिस की अचानक कार्रवाई से होटल में जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने मौके से छह लोगों को पकड़ लिया। तलाशी और जुए की फड़ की जांच के दौरान 14,120 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस ने सभी अभियुक्तों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जगदीशपुरा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ खिलाने और खेलने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों या अन्य स्थानों पर जुआ और सट्टे जैसी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जगदीशपुरा पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

video

Pages