सेवानिवृत्ति के बाद भी शासकीय अभिलेख नहीं सौंपने पर तत्कालीन वरिष्ठ सहायक आलोक माहेश्वरी को अंतिम नोटिस - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 4 अगस्त 2026

सेवानिवृत्ति के बाद भी शासकीय अभिलेख नहीं सौंपने पर तत्कालीन वरिष्ठ सहायक आलोक माहेश्वरी को अंतिम नोटिस

सेवानिवृत्ति के बाद भी शासकीय अभिलेख नहीं सौंपने पर तत्कालीन वरिष्ठ सहायक आलोक माहेश्वरी को अंतिम नोटिस

कूटरचित मस्टरोल के आधार पर भुगतान के आरोप में निलंबित रहे आलोक माहेश्वरी के खिलाफ एफआईआर की चेतावनी

एक सप्ताह में अभिलेख हस्तांतरित न करने पर होगी विधिक कार्रवाई, जिला युवा कल्याण अधिकारी का अंतिम अल्टीमेटम

आगरा:- आलोक माहेश्वरी तत्कालीन वरिष्ठ सहायक, आगरा को कूटरचित मस्टरोलों के आधार पर पी०आर०डी० स्वंयसेवको को ड्यूटी भत्ता के भुगतान करने तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों द्वारा बिना प्रमाणित किये तथा जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द०, अधिकारी द्वारा बिना भुगतान हेतु पारित किये ही मस्टररोलों का भुगतान करने, शासकीय कार्यों में रूचि न लेनें, मनमानी कार्यप्रणाली के आरोप में महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल के आदेश सं.01/433795 / 2026 दिनांक 24.01.2026 के द्वारा निलम्बित कर अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित की गयी है, श्री माहेश्वरी निलम्बित रहते हुए दिनांक 31.01.2026 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त / शासकीय सेवा से अवमुक्त हो चुके हैं। 
यह जानकारी जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने देते हुए बताया कि श्री माहेश्वरी के द्वारा सेवा से अवमुक्त होने के बावजूद शासकीय अभिलेखों का चार्ज अब तक हस्तगत नही किया गया उक्त हेतु विशेष पत्र वाहक के माध्यम से कार्यालय के पंत्राक सं0-70 दिनांक-08.05.2026 द्वारा भेजा गया परन्तु उनके आवास पर वह अथवा उनके घर का कोई व्यक्ति उपस्थित नही पाया गया। आज दिनांक-03.08.2026 तक अभिलेखों का इतनी लम्बी अवधि तक चार्ज हस्तान्तरित ना करना, शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाना है अतः इस प्रेस विज्ञिप्त के माध्यम से श्री माहेश्वरी को अन्तिम बार सूचित किया जाता है कि एक सप्ताह के अन्दर कार्यालय में उपस्थित होकर समस्त शासकीय अभिलेखों को सम्बन्धित को हस्तान्तरित कर दें। अन्यथा की स्थिति में महानिदेशालय के पत्र सं0-एक2-681/प्रा०वि०द०/1989 दिनांक 27 अप्रैल, 2026 के कम में आपके विरूद्ध प्राथमिकी (एफ०आई०आर०) दर्ज कराकर विधिक कार्यवाही की जायेगी। 
_____________

video

Pages