आगरा: पशु चोरी गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार, दो भैंस और पिकअप बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 1 अगस्त 2026

आगरा: पशु चोरी गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार, दो भैंस और पिकअप बरामद

आगरा: पशु चोरी गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार, दो भैंस और पिकअप बरामद

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो भैंस, वारदात में प्रयुक्त मैक्स पिकअप वाहन, एक कीपैड मोबाइल और नकदी बरामद की है।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा एवं अपर पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन, पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन के नेतृत्व तथा सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद के निर्देशन में चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना डौकी पुलिस और सर्विलांस सेल पूर्वी जोन की संयुक्त टीम ने वांछित आरोपियों की तलाश और चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने वाजिदपुर अंडरपास के पास से पशु चोरी की घटनाओं में संलिप्त छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो भैंस, घटना में प्रयुक्त एक मैक्स पिकअप वाहन, एक कीपैड मोबाइल फोन तथा 740 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में चोरी और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

video

Pages