आगरा: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में थी तलाश - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 1 अगस्त 2026

आगरा: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में थी तलाश

आगरा: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में थी तलाश

आगरा के थाना जगनेर क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।

पुलिस के अनुसार, 3 जून 2026 को पीड़िता की मां ने थाना जगनेर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अरुण नामक युवक ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। शिकायत के आधार पर थाना जगनेर में मुकदमा अपराध संख्या 54/2026 के तहत धारा 75(2), 76 बीएनएस तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।

महिला संबंधी अपराधों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस आयुक्त आगरा के निर्देशन, प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त खेरागढ़ के पर्यवेक्षण में थाना जगनेर पुलिस ने कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उदैना मोड़ से आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

video

Pages