ईद मिलादुन्नबी पर गूंजी नात-ओ-सलाम की सदाएं, अकीदत और भाईचारे के साथ निकला शानदार जुलूस; पुलिस टीम व किसान यूनियन पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 27 अगस्त 2026

ईद मिलादुन्नबी पर गूंजी नात-ओ-सलाम की सदाएं, अकीदत और भाईचारे के साथ निकला शानदार जुलूस; पुलिस टीम व किसान यूनियन पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

ईद मिलादुन्नबी पर गूंजी नात-ओ-सलाम की सदाएं, अकीदत और भाईचारे के साथ निकला शानदार जुलूस; पुलिस टीम व किसान यूनियन पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

आगरा। पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) का मुकद्दस पर्व 26 अगस्त को ताजनगरी में अकीदत, एहतराम और मोहब्बत के साथ मनाया गया। नगला कछन, मुस्तफा क्वार्टर, किदवई नगर और सराय ख्वाजा क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए, वहीं नन्हे बच्चों ने नात शरीफ, मनकबत और सलातो-सलाम पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया।

जुलूस के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आपसी भाईचारे का माहौल नजर आया। बच्चों और युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी जुलूस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और अकीदतमंदों के लिए व्यवस्थाएं की गईं।

इस दौरान गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिली। भारतीय किसान यूनियन (किसान) की जिला अध्यक्ष ममता पचौरी के साथ महेश चौहान, महेश चंद, समीर खान, जावेद खान, पाठक जी, शिव प्रताप और अरुण कुमार रावत ने जुलूस में शिरकत की। वरिष्ठ पत्रकार मुख्त्यार वारसी ने किसान यूनियन के सभी पदाधिकारियों का पगड़ी पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान जुलूस की सुरक्षा और शांति व्यवस्था संभालने वाली थाना सदर पुलिस टीम का भी विशेष सम्मान किया गया। पुलिसकर्मियों को साफा बांधकर सम्मानित किया गया और उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई।

सम्मानित पुलिसकर्मियों में थाना प्रभारी विजय विक्रम सिंह, चौकी प्रभारी लाल कुर्ती संदीप तोमर, उपनिरीक्षक खुबैब अहमद, उपनिरीक्षक आकाश कुमार, उपनिरीक्षक राजदीप सिंह, हेड कांस्टेबल कमल किशोर, हेड कांस्टेबल दीपक चौधरी, कांस्टेबल शिशुपाल, कांस्टेबल अवधेश, कांस्टेबल राहुल, कांस्टेबल आकाश शर्मा और महिला कांस्टेबल लाव्या शामिल रहे।

लोगों ने कहा कि जुलूस के दौरान पुलिस टीम ने पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाली और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। थाना सदर के पूरे स्टाफ की कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा की मौजूद लोगों ने जमकर प्रशंसा की।

आयोजन के दौरान कमेटी के सदस्यों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की भी मौजूदगी रही। इनमें इस्माइल खान, वरिष्ठ निवासी बबलू, पार्षद नासिर खान, मुनीम खान, हाजी रमजानी और शब्बीर अली सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

ईद मिलादुन्नबी के इस आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ अमन, मोहब्बत, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश भी दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाया और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।

video

Pages