अकीदत के सैलाब में गूंजा आगरा, आगरा घाट से बोदला तक निकला ईद-ए-मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 27 अगस्त 2026

अकीदत के सैलाब में गूंजा आगरा, आगरा घाट से बोदला तक निकला ईद-ए-मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस

अकीदत के सैलाब में गूंजा आगरा, आगरा घाट से बोदला तक निकला ईद-ए-मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस

आगरा:- पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश के मुबारक मौके पर आगरा घाट से बोदला तक ईद-ए-मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शामिल होकर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

हंसनी कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। जुलूस के मार्ग में जगह-जगह लंगर और तबर्रुक का इंतजाम किया गया। कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने अकीदतमंदों की सेवा की और जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। पूरे मार्ग पर उत्साह, सौहार्द और भाईचारे का माहौल नजर आया।

जुलूस की सुरक्षा को लेकर थाना एत्माद्दौला पुलिस फोर्स पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस बल ने जुलूस के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखा। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में आगे बढ़ा और आयोजन सकुशल संपन्न हुआ।

इस अवसर पर हंसनी कमेटी के प्रमुख सदस्य एवं गणमान्य लोगों में मुफ्ती सुलेमान, परवेश अल्वी, जावेद भाई, साकिर अल्वी, जाकिर हुसैन, श्याम सुंदर, इस्लाम खान, नदीम, नूर, आबिद खान, फारूक हंसनी, अनवर हुसैन, समीर मंसूरी, साहब खान, जीशान अली और समीर खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। आयोजकों ने कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी का यह मुबारक अवसर मोहब्बत, इंसानियत, शांति और भाईचारे का संदेश देता है। इसी संदेश के साथ जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

video

Pages