खंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी को दबोचा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 23 अगस्त 2026

खंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी को दबोचा

खंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी को दबोचा

आगरा। नाबालिग बालिकाओं एवं महिलाओं से संबंधित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खंदौली पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से आरोपी के खिलाफ कानूनी शिकंजा और मजबूत हुआ है।

पुलिस के अनुसार, थाना खंदौली पर एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ अभियुक्त अर्जुन द्वारा बहला-फुसलाकर छेड़छाड़ की गई। शिकायत के आधार पर थाना खंदौली में मु0अ0सं0 262/26, धारा 75(2)/76 बीएनएस एवं 9M/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के बाद पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान के तहत पुलिस टीम को मुखबिर से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई।

मुखबिर की सूचना पर थाना खंदौली पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अर्जुन को यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के नीचे से गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन, प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त एत्मादपुर के पर्यवेक्षण में की गई।

थाना खंदौली पुलिस की इस कार्रवाई को नाबालिगों एवं महिलाओं से संबंधित अपराधों के खिलाफ पुलिस की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

video

Pages