हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 04 अभियुक्त गिरफ्तार
आगरा। थाना कमलानगर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुष्पांजली सिटी कॉलोनी के पास एक जर्जर पड़े मकान के बाहर कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना कमलानगर पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और जुआ खेल रहे 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से ₹5,900 नकद एवं 01 ताश की गड्डी बरामद की।
बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में थाना कमलानगर पर मु0अ0सं0 198/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।