24 घंटे में दो लापता नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद, जैतपुर पुलिस की तत्परता से परिवारों में लौटी खुशियां - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 4 सितंबर 2026

24 घंटे में दो लापता नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद, जैतपुर पुलिस की तत्परता से परिवारों में लौटी खुशियां

24 घंटे में दो लापता नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद, जैतपुर पुलिस की तत्परता से परिवारों में लौटी खुशियां

आगरा। थाना जैतपुर पुलिस टीम ने तत्परता और सक्रियता का परिचय देते हुए लापता हुए दो नाबालिग बच्चों को महज 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बच्चों के परिजनों ने राहत की सांस ली।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में पुलिस उपायुक्त पूर्वी, कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त बाह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना जैतपुर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।

निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चों की तलाश के लिए तत्काल प्रयास शुरू किए। थाना जैतपुर में दर्ज मु0अ0सं0 063/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर तलाश और आवश्यक जांच-पड़ताल की।

पुलिस की सक्रियता और लगातार किए गए प्रयासों का परिणाम रहा कि भोला पुत्र राजकुमार, उम्र करीब 14 वर्ष, निवासी अमाही रोड, कस्बा व थाना जैतपुर, आगरा तथा मोहित पुत्र सरन कुमार, उम्र करीब 14 वर्ष, निवासी नयेपुरा, थाना जैतपुर, आगरा, हाल निवासी जैन मंदिर वाली गली, कस्बा जैतपुर को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।

दोनों बच्चों की सकुशल बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई की। जैतपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों को बड़ी राहत मिली और पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई।

video

Pages