ऑपरेशन क्लीन का बड़ा एक्शन: फतेहपुर सीकरी में 3720 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

ऑपरेशन क्लीन का बड़ा एक्शन: फतेहपुर सीकरी में 3720 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण

ऑपरेशन क्लीन का बड़ा एक्शन: फतेहपुर सीकरी में 3720 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण

29 मुकदमों से संबंधित 18,600 ट्रेटा पैक शराब नष्ट, गठित समिति की मौजूदगी में गड्ढा खुदवाकर हुई कार्रवाई

आगरा। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन/माल निस्तारण अभियान के तहत फतेहपुर सीकरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मुकदमों से संबंधित 3720 लीटर अवैध अंग्रेजी/देशी शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया। यह कार्रवाई न्यायालय से प्राप्त आदेशों के अनुपालन में की गई।

माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय संख्या-10, न्यायाधिकारी/न्यायिक मजिस्ट्रेट ग्राम न्यायालय किरावली तथा पुलिस उपायुक्त पश्चिमी आगरा द्वारा पारित आदेशों के क्रम में थाना फतेहपुर सीकरी से संबंधित 29 अभियोगों में जब्त 18,600 ट्रेटा पैक, लगभग 3720 लीटर अवैध शराब, को नष्ट कराया गया।

विनष्टीकरण की कार्रवाई थाना परिसर में गठित समिति की मौजूदगी में की गई। इसके लिए गड्ढा खुदवाकर शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई, ताकि माल निस्तारण की प्रक्रिया का रिकॉर्ड सुरक्षित रहे।

कार्रवाई के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा, उपजिलाधिकारी किरावली द्वारा नामित अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर सीकरी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, जिला आबकारी निरीक्षक और मालखाना प्रभारी समेत संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार न्यायालयीय आदेशों के अनुपालन में जब्त माल के नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

video

Pages