थाना अछनेरा पुलिस द्वारा माल निस्तारण अभियान के तहत 44 सीज वाहनों की नियमानुसार नीलामी सम्पन्न - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 9 सितंबर 2026

थाना अछनेरा पुलिस द्वारा माल निस्तारण अभियान के तहत 44 सीज वाहनों की नियमानुसार नीलामी सम्पन्न

थाना अछनेरा पुलिस द्वारा माल निस्तारण अभियान के तहत 44 सीज वाहनों की नियमानुसार नीलामी सम्पन्न

आगरा। मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आगरा द्वारा निर्गत आदेश एवं प्रभारी पुलिस उपायुक्त, पश्चिमी कमिश्नरेट आगरा के आदेश के अनुपालन में थाना अछनेरा पुलिस द्वारा माल निस्तारण अभियान के तहत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किए गए 44 वाहनों की नियमानुसार नीलामी की कार्यवाही सम्पन्न करायी गयी।

नीलामी प्रक्रिया उपजिलाधिकारी, किरावली की अध्यक्षता में गठित टीम की उपस्थिति एवं निगरानी में सम्पन्न हुई। नीलामी में कुल 22 बोलीदाताओं द्वारा नियमानुसार पंजीकरण कर प्रतिभाग किया गया।

नीलामी की सम्पूर्ण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी करायी गयी। साथ ही सम्बन्धित अभिलेखों पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हस्ताक्षर भी कराये गये।

कुल 44 वाहनों की नीलामी से 2,26,000/- रुपये (जीएसटी सहित) की धनराशि प्राप्त हुई, जिसे नियमानुसार कोषागार में जमा कराया जाएगा।

थाना अछनेरा पुलिस द्वारा की गयी उक्त कार्यवाही का उद्देश्य सीज वाहनों का नियमानुसार निस्तारण कर थाने में अनावश्यक रूप से पड़े माल का व्यवस्थित निस्तारण सुनिश्चित करना है।

video

Pages