थाना डौकी पुलिस टीम द्वारा 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
आगरा कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना डौकी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की चेकिंग एवं तलाश की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि वाद संख्या 92/01, मु0अ0सं0 79/2000, धारा 323/325/504/336 भादवि, थाना डौकी, कमिश्नरेट आगरा से संबंधित वारंटी अभियुक्त अपने मस्कन पर मौजूद हैं।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए दबिश देकर वारंटी अभियुक्तगण राजू पुत्र प्यारेलाल, महेश पुत्र शौकीन सिंह एवं प्रेम सिंह पुत्र शौकीन सिंह को उनके मस्कन से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।