ताजमहल घूमने आए विदेशी पर्यटक के पर्स पर हाथ साफ, 500 डॉलर बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

ताजमहल घूमने आए विदेशी पर्यटक के पर्स पर हाथ साफ, 500 डॉलर बरामद

ताजमहल घूमने आए विदेशी पर्यटक के पर्स पर हाथ साफ, 500 डॉलर बरामद

पर्यटन पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, बाल अपचारी साथी पुलिस अभिरक्षा में; सूरज समेत तीन अन्य की तलाश जारी

आगरा। ताजमहल घूमने आए विदेशी पर्यटक की पत्नी के साइड बैग से पर्स चोरी कर भागने के मामले में थाना पर्यटन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके एक बाल अपचारी साथी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 500 डॉलर बरामद हुए हैं। घटना में शामिल सूरज समेत दो अन्य साथियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक विदेशी पर्यटक अपनी पत्नी के साथ शांति मांगलिक हॉस्पिटल के पास स्थित एक फार्मेसी से दवाई लेने गए थे। वहां से वापस लौटते समय उन्हें कुछ लड़कों का एक ग्रुप मिला, जो बाहरी लोगों से पैसे मांग रहा था। इसी दौरान ग्रुप में शामिल एक युवक ने मौका पाकर विदेशी पर्यटक की पत्नी के साइड बैग से पर्स चोरी कर लिया और मौके से भाग निकला। पर्स में 2700 डॉलर और 2,000 रुपये रखे हुए थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद विदेशी पर्यटक की तहरीर पर थाना पर्यटन में मुकदमा संख्या 03/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विदेशी पर्यटक से जुड़ी घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त नगर, आगरा के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना पर्यटन पुलिस की टीम गठित की गई।

सहायक पुलिस आयुक्त ताजसुरक्षा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने फुटेज और अन्य साक्ष्यों के साथ मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रात्रि में सेल्फी प्वाइंट, शिखर रिजॉर्ट के पास दबिश दी। यहां से घटना में संलिप्त ताहिर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके एक बाल अपचारी साथी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार ताहिर के कब्जे से चोरी किए गए 500 डॉलर बरामद किए हैं। पूछताछ और जांच के दौरान घटना में सूरज समेत दो अन्य साथियों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस टीम इन आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

video

Pages