आगरा पुलिस का हाईटेक अवतार: कमिश्नर ने किया 'PRAGYA' AI Data Centre का उद्घाटन
आगरा:-पुलिसिंग को अधिक स्मार्ट और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में आगरा कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी और आधुनिक पहल की है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार (IPS) ने आज 'PRAGYA' - Public Response Analytics, Grievance, Youth & AI Data Centre का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस सेंटर के माध्यम से अब जनशिकायतों, जनप्रतिक्रिया और पुलिसिंग से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स के जरिए किया जाएगा। इससे जनसमस्याओं की बेहतर पहचान और उनका समयबद्ध समाधान संभव हो सकेगा। इस आधुनिक प्रणाली से खास तौर पर सोशल मीडिया पर Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं द्वारा साझा की जाने वाली समस्याओं और फीडबैक को भी ट्रैक कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही इस डेटा का उपयोग शहर की यातायात व्यवस्था और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में भी किया जाएगा।