टाटा पंच कार से गांजा सप्लाई करने जा रहा था युवक, सिकंदरा पुलिस ने 6.330 किलो गांजा पकड़ा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

टाटा पंच कार से गांजा सप्लाई करने जा रहा था युवक, सिकंदरा पुलिस ने 6.330 किलो गांजा पकड़ा

टाटा पंच कार से गांजा सप्लाई करने जा रहा था युवक, सिकंदरा पुलिस ने 6.330 किलो गांजा पकड़ा

चेकिंग के दौरान 21,570 रुपये नकद बरामद, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आगरा। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकंदरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी के कब्जे से 6 किलो 330 ग्राम गांजा और 21,570 रुपये नकद बरामद किए। आरोपी टाटा पंच कार से मादक पदार्थ की सप्लाई करने जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति टाटा पंच कार से मादक पदार्थ की सप्लाई करने के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिकंदरा थाना क्षेत्र में रास्ते पर नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी में आरोपी के कब्जे से 6.330 किलोग्राम गांजा और 21,570 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ और नकदी को कब्जे में लेकर सील कर दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस बरामद गांजे की सप्लाई और आरोपी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देशन में, डीसीपी सिटी सैय्यद अब्बास अली के निकट पर्यवेक्षण तथा एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

video

Pages