नाई की मंडी में जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 1 सितंबर 2026

नाई की मंडी में जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार

नाई की मंडी में जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार

ताश के पत्तों पर लग रही थी हार-जीत की बाजी, 11,040 रुपये नकद, 52 पत्ते और 7 मोबाइल बरामद

आगरा। थाना नाई की मंडी पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगला ढाकरान में हार-जीत की बाजी लगा रहे नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी, ताश के पत्ते और मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस की कार्रवाई से जुआरियों में खलबली मच गई।

जानकारी के अनुसार थाना नाई की मंडी पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि नगला ढाकरान में नीचे की तरफ कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं और हार-जीत की बाजी लगाई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उच्चाधिकारियों से अनुमति प्राप्त की और बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस टीम ने मौके से नौ आरोपितों को दबोच लिया।

मौके से नकदी और मोबाइल बरामद

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से 4,550 रुपये मालफड़, जबकि 6,490 रुपये जामातलाशी के बरामद किए गए। इसके अलावा 52 ताश के पत्ते और सात मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।

कुल मिलाकर पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 11,040 रुपये की नकदी बरामद की।

जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना नाई की मंडी में मु0अ0सं0 66/2026, धारा 13 जी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ के साथ उनके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

थाना नाई की मंडी पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

video

Pages