पिनाहट पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 9 सितंबर 2026

पिनाहट पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

पिनाहट पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

आगरा। पिनाहट थाना पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र पुत्र पप्पू उर्फ बाबा को थाना क्षेत्र के झोरियन गांव में तालाब के पास स्थित खोह से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर 2025 को मुकेश कुमार ने थाना पिनाहट में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 17 नवंबर की शाम करीब 4:45 बजे कुछ लोग उनके घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी और तलवार से जान से मारने का प्रयास किया, जिससे परिवार के कई सदस्यों को गंभीर चोटें आईं।

मामले में पुलिस ने मुकदमा संख्या 150/25 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू की थी। मुकदमे में धर्मेंद्र पुत्र पप्पू उर्फ बाबा समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद से धर्मेंद्र फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

मंगलवार को पिनाहट पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित आरोपी धर्मेंद्र झोरियन गांव में तालाब के पास खोह में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र पुत्र पप्पू उर्फ बाबा निवासी ग्राम पूरा नत्था, झोरियन, थाना पिनाहट के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेश पाल गिरि, उपनिरीक्षक गोपाल पवार और हेड कांस्टेबल राहुल रोशा शामिल रहे।

video

Pages