सरकारी स्कूल के नौनिहालों ने दिखाया हुनर, शिक्षक-अभिभावक रिश्ते हुए मजबूत - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 13 सितंबर 2026

सरकारी स्कूल के नौनिहालों ने दिखाया हुनर, शिक्षक-अभिभावक रिश्ते हुए मजबूत

सरकारी स्कूल के नौनिहालों ने दिखाया हुनर, शिक्षक-अभिभावक रिश्ते हुए मजबूत

आगरा। ब्लॉक खंदौली के गांव बास जोखी स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस के साथ एसएमसी बैठक और पीटीएम का संयुक्त आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक कविताएं प्रस्तुत कर गुरुजनों के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। शिक्षा के महत्व पर आधारित संदेशप्रद नाटक ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया।
बच्चों की प्रस्तुतियां देखकर माताएं भावुक हो उठीं। अध्यापकों और माताओं को रोली-टीका लगाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद अध्यापिकाओं और माताओं के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें माताओं ने जीत हासिल की। आयोजन का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर संवाद एवं संबंध स्थापित करना रहा।
प्रधानाध्यापिका ने कहा कि सरकारी विद्यालयों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। शिक्षक की मेहनत और बच्चों के जुनून से उनकी प्रतिभा सामने आती है। उन्होंने पूरे स्टाफ के सहयोग को विद्यालय की सफलता का आधार बताते हुए सभी का आभार जताया।
समाजसेवी सुनील कुमार ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ अभिभावकों को भी विद्यालय की गतिविधियों से जोड़ते हैं। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

video

Pages