मारपीट में गंभीर घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 16 सितंबर 2026

मारपीट में गंभीर घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

मारपीट में गंभीर घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

आगरा। थाना जगनेर क्षेत्र में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमे में संलिप्त अभियुक्त विक्रम को रिछोहा मोड़ से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, थाना जगनेर में वादिया की ओर से तहरीर दी गई थी कि उसके पति के साथ लोकेश, विक्रम और सैलू ने मारपीट की थी। मारपीट में पति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मामले में थाना जगनेर पर मु0अ0सं0 117/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 351(3) और 105 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना जगनेर पुलिस ने मुकदमे में संलिप्त अभियुक्त विक्रम को रिछोहा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

video

Pages