“हर चेहरे पर मुस्कान, हर कदम पर सीख—आदर्श बाल वाटिका की ओर बढ़ा आगरा” - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 4 सितंबर 2026

“हर चेहरे पर मुस्कान, हर कदम पर सीख—आदर्श बाल वाटिका की ओर बढ़ा आगरा”

“हर चेहरे पर मुस्कान, हर कदम पर सीख—आदर्श बाल वाटिका की ओर बढ़ा आगरा”

जनपद आगरा:-राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष्य में ब्लॉक स्तरीय ई.सी.सी.ई. एजुकेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 2 सितंबर से 3 सितंबर 2026 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कराया गया l इस दो  दिवसीय प्रशिक्षण में सभी  विकासखंडों के ई.सी.सी.ई. एजुकेटर द्वारा प्रतिभाग किया गया कुल 68 एजुकेटर को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण के समापन पर डायट प्राचार्य विजय प्रताप सिंह ने कहा कि एजुकेटर पूर्व तैयारी के साथ खेल खेल में बच्चों को सिखाएं और क्रियाशील बाल वाटिका बनाएं आपके बेहतरीन प्रयास एवं समर्पण उनके भविष्य की बेहतर नींव तैयार कर सकता हैl  प्रत्येक दिन के सत्रों को व्यवहारिक ढंग से गतिविधि आधारित बनाते हुए सिखाया गयाl  प्रशिक्षण के समापन पर ई.सी.सी.ई. एजुकेटर को डायट प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए । संदर्भदाता  प्रवक्ता लक्ष्मी शर्मा, एसआरजी प्रीति सिंह, एआरपी कल्पना छोंकर एवं शिक्षक संकुल मीनाक्षी वर्मा ने दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया । बाल वाटिका- 3 के बच्चों के लिए आवश्यक दक्षताओं को गतिविधि आधारित बनाने एवं क्रियाशील बाल वाटिका निर्माण की अनेक तकनीकियों पर चर्चा करते हुए दैनिक वार पाठ योजना निर्माण की अवधारणा को भी स्पष्ट किया। प्रशिक्षण के दौरान जिला समन्वयक प्रशिक्षण राजेश यादव प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय आदि का विशेष सहयोग रहा।

video

Pages