एफएलसी प्रक्रिया के द्वितीय दिन सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद,वीडियोग्राफी में हुई पूरी प्रक्रिया - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 4 सितंबर 2026

एफएलसी प्रक्रिया के द्वितीय दिन सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद,वीडियोग्राफी में हुई पूरी प्रक्रिया

एफएलसी प्रक्रिया के द्वितीय दिन सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद,वीडियोग्राफी में हुई पूरी प्रक्रिया


राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कर,25 मशीन इंजीनियरों द्वारा दूसरे दिन,306 बीयू , 273 सीयू, 253 वीवीपीएटी की एफएलसी की गई संपन्न

आगरा:- ई०वी०एम० वेयरहाउस नवीन कृषि उत्पादन मण्डी समिति, टूण्डला रोड़, आगरा परिसर स्थित वेयरहाउस-02 में ईवीएम एफएलसी प्रक्रिया का द्वितीय दिन पूर्ण हुआ ।इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। एफ०एल०सी०की समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई तथा वेयर हाउस खोला एवं बन्द किया गया।

ई०वी०एम० वेयरहाउस को खोलने एवं बंद करने के समय राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों/उम्मीदवारों/उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे 
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जाँच (First Level Checking - FLC) का कार्य प्रगति पर है 
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष बंसल जी के निर्देशन में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) / इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा यह जाँच *दिनांक 02 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक नवीन कृषि उत्पादन मण्डी समिति, टूण्डला रोड स्थित वेयरहाउस-02* में की जा रही है।
  ई०वी०एम० के भंडारण एवं सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में उल्लिखित है, जो कि भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट *https://www.eci.gov.in/evm-vvpat* पर उपलब्ध है। तदनुसार ही समस्त प्रक्रिया का अनुपालन किया गया।
अपर जिलाधिकारी नगर/उप जिला निर्वाचन अधिकारी  यमुनाधार चौहान ने बताया कि एफएलसी प्रक्रिया को चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार, एफएलसी नोडल अधिकारी सैंडिश गुप्ता की उपस्थिति में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार पूर्ण की गई। आज सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कर,25 मशीन इंजीनियरों द्वारा 306 बीयू , 273 सीयू, 253 वीवीपीएटी की एफएलसी की गई,जिनका विवरण ईएमएस पर भी दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि मंडी समिति स्थित एफएलसी क्षेत्र की पूर्ण बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था, एफएलसी हॉल में प्रवेश और निकास के लिए एकल मार्ग, सभी कार्मिकों के पहचान-पत्र,साफ-सफाई तथा एफएलसी स्थल पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य उपस्थित व्यक्तियों के लिए पेयजल एवं टॉयलेट की समुचित व्यवस्था, सशस्त्र पुलिस बल की पर्याप्त मात्रा में ड्यूटी लगाकर 24 घंटे सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है । एफएलसी हॉल में टेबल, कुर्सी, पंखे, कूलर, प्रकाश सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं, एवं साथ ही सीसीटीवी एवं लाइव वेबकास्टिंग के लिए वेब कैमरे,अग्नि सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।
............

video

Pages