राहुल गांधी को अपनी ही पार्टी का इतिहास पढ़ने की जरूरत : के.के. भारद्वाज - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 19 सितंबर 2026

राहुल गांधी को अपनी ही पार्टी का इतिहास पढ़ने की जरूरत : के.के. भारद्वाज

राहुल गांधी को अपनी ही पार्टी का इतिहास पढ़ने की जरूरत : के.के. भारद्वाज

आगरा। भाजपा नेता के.के. भारद्वाज ने राहुल गांधी के उस ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें उन्होंने शिवसेना, NCP और तृणमूल कांग्रेस को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।
के.के. भारद्वाज ने कहा कि राहुल गांधी भाजपा को राजनीतिक दलों को “निपटाने” का आरोप लगाने से पहले अपनी पार्टी का इतिहास पढ़ लें। NCP यानी Nationalist Congress Party स्वयं कांग्रेस से अलग होकर बनी थी और TMC यानी Trinamool Congress के नाम में भी कांग्रेस शब्द जुड़ा है। ऐसे में जिन दलों का नाम लेकर राहुल गांधी भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं, उनके कांग्रेस से अलग होने की राजनीतिक पृष्ठभूमि को नजरअंदाज करना उनके तर्क की कमजोरी दिखाता है।
उन्होंने कहा कि 1999 में शरद पवार ने विदेशी मूल के मुद्दे पर कांग्रेस से अलग होकर NCP बनाई थी। वहीं ममता बनर्जी ने 1997 में कांग्रेस से अलग होकर तृणमूल कांग्रेस का गठन किया। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने बाद में कांग्रेस की राजनीतिक जमीन को काफी कमजोर किया।
के.के. भारद्वाज ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को भाजपा पर आरोप लगाने से पहले यह देखना चाहिए कि कांग्रेस से कितने दल और नेता अलग हुए हैं। जिस राजनीतिक इतिहास की शुरुआत कांग्रेस से हुई, उसका दोष भाजपा के सिर मढ़ना तथ्यों से आंखें मूंदने जैसा है।
उन्होंने कहा, “राहुल गांधी जी, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले उसे पढ़ भी लिया कीजिए। राजनीति में आरोप लगाने से ज्यादा जरूरी तथ्यों की जानकारी रखना है।”

video

Pages