होटल की किचन में भड़की आग, पार्टी के बीच मची अफरातफरी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 19 सितंबर 2026

होटल की किचन में भड़की आग, पार्टी के बीच मची अफरातफरी

होटल की किचन में भड़की आग, पार्टी के बीच मची अफरातफरी

पहली मंजिल से उठीं आग की तेज लपटें, दहशत में बाहर निकले होटल में मौजूद लोग; पुलिस ने कराया होटल खाली

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार शाम किचन से अचानक आग भड़क उठी। पहली मंजिल पर बनी किचन से उठीं आग की तेज लपटों को देखकर होटल में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। जिस समय आग लगी, उस दौरान होटल में पार्टी चल रही थी। आग की जानकारी होते ही पार्टी में शामिल लोग और होटल में ठहरे लोग बाहर की ओर भागने लगे।

बताया गया है कि पहली मंजिल स्थित किचन के अंदर से अचानक आग लगी और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। आग ने किचन के आसपास के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। धुआं और आग की लपटें देखकर होटल में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही थाना एकता पुलिस मौके पर पहुंच गई और सुरक्षा के लिहाज से पूरे होटल को खाली कराया। पुलिस ने होटल में मौजूद लोगों को बाहर निकालकर स्थिति को नियंत्रित किया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते होटल खाली करा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

video

Pages