मंदिर की दानपेटी से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 21 सितंबर 2026

मंदिर की दानपेटी से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद

मंदिर की दानपेटी से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद

अछनेरा थाना प्रभारी "कुलदीप सिंह चौहान" के कुशल नेतृत्व और तत्परता से पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता, CCTV और मुखबिर की मदद से दबोचा गया आरोपी

जनपद आगरा। कमिश्नरेट आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के ग्राम कचौरा स्थित 'बुर्जा वाले मंदिर' में हुई दानपेटी चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित और सफल अनावरण कर लिया है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह चौहान की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 6,350 नकद बरामद हुए हैं।

घटना दिनांक आठ सितंबर की है, जब अज्ञात चोरों ने बुर्जा वाले मंदिर से दानपेटी गायब कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी जोन) के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह चौहान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों का गठन किया।

पुलिस टीम ने मंदिर परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों को एकत्रित किया। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अछनेरा-फरह मार्ग पर स्थित 'छेपोखर मोड़' से अभियुक्त नईम उर्फ कलुआ पुत्र अफसर निवासी मोहल्ला शेखान, कस्वा व थाना अछनेरा को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि पकड़ा गया आरोपी नईम उर्फ कलुआ एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर पहले भी मारपीट और गाली-गलौज (धारा 323/324/325/504 भादवि) के मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।

थाना प्रभारी कुलदीप चौहान व पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और धार्मिक स्थल में हुई चोरी का समय रहते सफल खुलासा करने में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व, त्वरित निर्णय क्षमता और सक्रियता की विशेष भूमिका रही।

उनके मार्गदर्शन में टीम में एसआई मुकेश कुमार, एसआई प्रखर कुमार, कांस्टेबल जितेन्द्र चौधरी शामिल रहे। 


थाना प्रभारी ने दिन-रात एक करके सीसीटीवी खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचाया। स्थानीय निवासियों ने मंदिर में चोरी की घटना का इतनी त्वरित गति से खुलासा करने पर अछनेरा पुलिस टीम व थाना प्रभारी का आभार व्यक्त किया है।

video

Pages