ग्यारहवीं शरीफ की कुल की रस्म में मांगी गई अमन-चैन की दुआ, देशभर से पहुंचे जायरीन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

ग्यारहवीं शरीफ की कुल की रस्म में मांगी गई अमन-चैन की दुआ, देशभर से पहुंचे जायरीन

ग्यारहवीं शरीफ की कुल की रस्म में मांगी गई अमन-चैन की दुआ, देशभर से पहुंचे जायरीन

सेव का बाजार स्थित अस्थाना आलिया ए कादरिया में सज्जादानशीन सैयद सिनवान अहमद शाह की सरपरस्ती में हुआ आयोजन, कुल के बाद लंगर तकसीम

आगरा। ताजनगरी के सेव का बाजार स्थित मेवा कटरा स्थित अस्थाना आलिया ए कादरिया में ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर गुरुवार को कुल की रस्म अदा की गई। सज्जादानशीन सैयद सिनवान अहमद शाह की सरपरस्ती में हुई रस्म के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। इसके बाद जायरीनों के लिए लंगर तकसीम किया गया।

ग्यारहवीं शरीफ के दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में आगरा के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे और धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की। सज्जादानशीन सैयद सिनवान अहमद शाह ने बताया कि ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने दरगाह पर पहुंचकर फातिहा पढ़ी और अपनी अकीदत पेश की।

कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए नामचीन कव्वालों ने देर रात तक हजरत गौस-ए-आजम की शान में सूफियाना कव्वालियां पेश कीं। कव्वाली के दौरान जायरीनों ने अकीदत के साथ शिरकत की। ईशा की नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की गई।

कुल की रस्म के बाद श्रद्धालुओं के बीच लंगर तकसीम किया गया। आयोजन में शहर के गणमान्य लोगों के साथ अजमेर शरीफ, फतेहपुर सीकरी, ग्वालियर, बीकानेर और फिरोजाबाद समेत विभिन्न स्थानों से आए अकीदतमंद भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में संयोजक सैयद शमीम शाह, सैयद शिराज अहमद शाह, भाजपा महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, धन कुमार जैन, लक्ष्मी नारायण वर्मा, सैयद मैराजुद्दीन, मनोज जी, रवि अरोड़ा, दीपक अग्रवाल, सैयद अजमल अली, सैयद इरफान सलीम, सुनील अग्रवाल, सैयद अदीब शाह, विजय सिंह, सैयद नदीम हाशमी, सैयद शब्बीर अली, अजमेर शरीफ से हमजा चिश्ती, फतेहपुर सीकरी से अरशद फरीदी, ग्वालियर से राशिद खानूनी, गौरव शर्मा, नवीन गौतम, बीकानेर से हाफिज फरमान अली, फिरोजाबाद से गुलाम समदानी, दरगाह अबुलउला के मोतशीन अली, सैयद अशफाक अहमद, डॉ. सिराज कुरैशी, समी आगाई, सूफी मुबीन मियां और सैयद मतीन अहमद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

video

Pages