लोक निर्माण विभाग, आगरा में अभियंता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को किया याद
आगरा:-विश्वस्तरीय निर्माण-प्रौद्योगिकी के प्रणेता "भारत रत्न" डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस दिनांक 15.09.2026 के अवसर पर लोक निर्माण विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय, आगरा में सिविल इंजीनियर डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की कांस्य प्रतिमा का अनावरण इं. एन.के. यादव, मुख्य अभियन्ता, आगरा क्षेत्र, लोक निर्माण विभाग, आगरा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि इं. एस.के. हरित, अधीक्षण अभियन्ता, आगरा वृत्त, एवं मनीष कुमार, अधीक्षण अभियन्ता के साथ-साथ इं. आर.एस. वर्मा, अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, इं. जी.के. वार्ष्णेय, अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-2, एवं विनोद कुमार, अधिशासी अभियन्ता (स्टाफ आफीसर) आगरा उपस्थित रहे।