ताज के दीदार के बाद ताजनुमा पहुँचे करण अदाणी, परिवार संग लिया शाही मुगलई व्यंजनों का आनंद
आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अदाणी के पुत्र करण अदाणी अपने परिवार के साथ आगरा प्रवास के दौरान फतेहाबाद रोड स्थित जोबाज ग्रुप के प्रसिद्ध प्योर वेजिटेरियन फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट ‘ताजनुमा’ पहुँचे। उनके साथ उनकी पत्नी परिधि अदाणी, सास वंदना श्रॉफ, ससुर एवं देश के जाने-माने कॉरपोरेट अधिवक्ता सिरिल श्रॉफ, साले ऋषभ श्रॉफ तथा परिवार के बच्चे भी मौजूद रहे।
आगरा भ्रमण के दौरान अदाणी एवं श्रॉफ परिवार ने विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया और इसकी भव्यता, खूबसूरती तथा ऐतिहासिक विरासत का आनंद लिया। इसके बाद परिवार फतेहाबाद रोड स्थित ‘ताजनुमा’ पहुँचा, जहाँ जोबाज ग्रुप के डायरेक्टर सीए सक्षम अग्रवाल एवं उनकी पत्नी ट्विंकल अग्रवाल ने अदाणी परिवार का गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया।
प्योर वेजिटेरियन मुगलई फाइन डाइनिंग के लिए अपनी अलग पहचान बना चुके ‘ताजनुमा’ में परिवार ने विभिन्न खास व्यंजनों का स्वाद लिया। रेस्टोरेंट का विशिष्ट आतिथ्य, आकर्षक वातावरण और शाही अंदाज में परोसे गए स्वादिष्ट व्यंजनों ने अदाणी परिवार के आगरा प्रवास को और भी यादगार बना दिया।
इस विशेष अवसर पर सीए सक्षम अग्रवाल एवं ट्विंकल अग्रवाल ने परिवार से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें ‘ताजनुमा’ की विशिष्ट शैली, शाकाहारी मुगलई व्यंजनों तथा आतिथ्य की खास परंपरा से रूबरू कराया।
करण अदाणी एवं उनके परिवार जैसे प्रतिष्ठित अतिथियों का ‘ताजनुमा’ पहुँचना रेस्टोरेंट के लिए भी विशेष अवसर रहा। अदाणी परिवार की यह आगरा यात्रा ताजमहल की अद्भुत खूबसूरती, शहर की मेहमाननवाजी और ‘ताजनुमा’ के शाही शाकाहारी स्वाद के साथ एक यादगार अनुभव बन गई।