आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण सूरसदन प्रेक्षागृह में देखा व सुना गया - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 9 सितंबर 2026

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण सूरसदन प्रेक्षागृह में देखा व सुना गया

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण सूरसदन प्रेक्षागृह में देखा व सुना गया

08 बच्चों को लैपटॉप, 10 मेधावी छात्राओं का सम्मान, 05 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

सैम से सामान्य श्रेणी में सुधार करने वाले बच्चों के अभिभावकों को मिली पोषण पोटली

मुख्यमंत्री बाल सेवा, कन्या सुमंगला एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के लाभार्थी हुए सम्मानित

सूरसदन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान, नवचयनित को नियुक्ति पत्र; लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात

आगरा:- सूरसदन प्रेक्षागृह में मा.विधायकगण पुरुषोत्तम खंडेलवाल एवं डॉ जीएस धर्मेश, मा.जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया, जिलाधिकारी मनीष बंसल की गरिमामयी उपस्थिति में,  मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या से मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं तथा महिला कल्याण विभाग के लाभार्थियों के सम्मान एवं नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया।

अयोध्या में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चयनित नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही पोषण, शिक्षा एवं महिला कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं अधीक्षिकाओं तथा मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
 मा.मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने संबोधन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक बाल शिक्षा तथा महिला एवं बाल कल्याण की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में, जनपद में सैम श्रेणी से सामान्य श्रेणी में सुधार हुए पांच बच्चों के अभिभावकों को पोषण पोटली प्रदान कर सम्मानित किया गया। जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों- किरन, कुसुम शर्मा, ऋचा अग्रवाल, भावना सक्सेना तथा सुधा यादव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। नवचयनित पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए तथा जनपद में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड- 19) के अंतर्गत 08 लाभार्थी बच्चों- डॉली बैजल, अर्थव उपाध्याय, सक्षम चौधरी, लक्ष्य अग्रवाल, धनंजय, पलक बंसल, सार्थक मिश्रा, नव्या मिश्रा को लैपटॉप वितरण किए गए तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(सामान्य) के दो लाभार्थियों अदिति वर्मा तथा स्नेहा को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। जनपद में कन्या सुमंगला योजना के 02 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र तथा जनपद में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत हाईस्कूल/इंटरमीडिएट की 10 मेधावी छात्राओं- मुस्कान, विग्देश, महिमा वर्मा, अंतरिका राजपूत, आराध्या वर्मा, सपना, राधिका, खुशी जैन, अंजली, याशिका को सम्मान पत्र एवं डमी चेक प्रदान कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनसे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रही हैं।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज मौर्या, जिला परिवीक्षा अधिकारी अतुल सोनी, सहित बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग तथा महिला कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं, लाभार्थी तथा अन्य संबंधितगण उपस्थित रहे।
---------------------

video

Pages