समय के साथ अपने आप को अपडेट करना आवश्यक - विजय प्रताप सिंह - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 16 सितंबर 2026

समय के साथ अपने आप को अपडेट करना आवश्यक - विजय प्रताप सिंह

समय के साथ अपने आप को अपडेट करना आवश्यक - विजय प्रताप सिंह 

जनपद आगरा:-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में आज टीचर एजुकेशन योजना अंतर्गत प्रोग्राम एवं एक्टिविटीज के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शिक्षा में आवश्यकता विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उप शिक्षा निदेशक /प्राचार्य डायट आगरा विजय प्रताप सिंह ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्तमान समय की आवश्यकता है और हमें अपने आप को समय के अनुसार अपडेट करना आवश्यक है। इस अवसर पर संदर्भ दाता डॉ प्रज्ञा कावरा ने मशीन लर्निंग को स्पष्ट करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की आवश्यकता एवं शिक्षा में इसकी उपयोगिता से सदन को लाभान्वित किया। द्वितीय सत्र में असिस्टेंट प्रोफेसर गणेश चंद्र ने एआई टूल्स, टेक्निक्स के साथ प्रमुख एप्लीकेशन को विस्तार से बताते हुए, प्रॉन्प्ट इंजीनियरिंग को स्पष्ट किया और बताया यदि एआई से विशिष्ट उत्तर लेना है तो उसे विशिष्ट प्रॉन्प्ट भी देना पड़ेगा। तृतीय सत्र में इंजीनियर शिखी अग्रवाल ने टीम एक्सरसाइज, एक्शन लर्निंग, फील्ड एक्सरसाइज लेक्चरर्स तथा पीयर लर्निंग आदि के माध्यम से विभिन्न प्रकार की शिक्षण विधियां को विस्तृत रूप से स्पष्ट करते हुए छात्रों की उपस्थिति , प्रश्न पत्र निर्माण, पीपीटी निर्माण को एआई द्वारा किस प्रकार सरलता से बनाया जा सकता है इस पर अभ्यास के माध्यम से सभी को लाभान्वित किया। वरिष्ठ प्रवक्ता विजय सिंह ने कहा कि शिक्षा में एआई को शामिल करते हुए शिक्षा को रोजगारपरक बनाना समय की आवश्यकता है इसीलिए विभाग द्वारा विद्यालयों में लर्निंग बाय डूइंग लैब एवं आईसीटी लैब की स्थापना की जा रही है। कार्यक्रम का संचालन नोडल प्रभारी प्रवक्ता डॉ  मनोज कुमार वार्ष्णेय ने किया इस अवसर पर डॉ राजेश लवानिया, सहनोडल प्रभारी कल्पना सिन्हा, यशवीर सिंह, अबू मोहम्मद आसिफ, धर्मेंद्र प्रसाद गौतम, लक्ष्मी शर्मा, डॉ प्रज्ञा शर्मा, रंजना पांडे, पुष्पेंद्र सिंह, संजीव कुमार सत्यार्थी, यशपाल सिंह, रचना यादव,डॉ दिलीप कुमार गुप्ता प्रशासनिक अधिकारी मुकेश सिन्हा आदि का विशेष सहयोग रहा। समापन के अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता विजय सिंह द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय ने सभी संदर्भदाता, अतिथियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

video

Pages