ताजमहल पर विदेशी महिला पर्यटक पर बंदर का हमला, बचने को भागी तो हाथ पर काटा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 16 सितंबर 2026

ताजमहल पर विदेशी महिला पर्यटक पर बंदर का हमला, बचने को भागी तो हाथ पर काटा

ताजमहल पर विदेशी महिला पर्यटक पर बंदर का हमला, बचने को भागी तो हाथ पर काटा

आगरा। ताजमहल परिसर में बंदरों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। मंगलवार सुबह ताजमहल घूमने पहुंची यूके की महिला पर्यटक पर बंदर ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए महिला ने दौड़ लगाई तो एक बंदर ने झपट्टा मारकर उनके दाहिने हाथ पर काट लिया। महिला के चीखने पर आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बंदर को वहां से भगाया। सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंचे और महिला पर्यटक को उपचार के लिए भेजा गया।

जानकारी के अनुसार यूके की रहने वाली सुसान मंगलवार सुबह अपने दोस्तों के साथ ताजमहल देखने पहुंची थीं। करीब 10 बजे वह ताजमहल परिसर में घूम रही थीं। इसी दौरान कुछ बंदरों ने उन्हें दौड़ा लिया। अचानक बंदरों को अपनी ओर आते देख सुसान घबरा गईं और उनसे बचने के लिए दौड़ने लगीं।

इसी दौरान एक बंदर ने उन्हें पीछे से झपट्टा मार दिया और उनके दाहिने हाथ पर काट लिया। बंदर के हमले से महिला पर्यटक घबरा गईं और चीखने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर बंदर को वहां से भगाया। घटना की जानकारी मिलने पर ताजमहल की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।

सुरक्षाकर्मियों ने महिला पर्यटक को तत्काल उपचार के लिए भेजा। घटना के बाद ताजमहल परिसर में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजमहल आने वाले पर्यटकों के लिए बंदरों का खतरा लंबे समय से चिंता का विषय बना हुआ है।

video

Pages